• 26 September 2023

राजस्थान जन सूचना Portal 2023 क्या है? राजस्थान जन सूचना Portal पर Apply कैसे करें?

दोस्तों , सरकार के द्वारा आम जन के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन सूचना Portal 2023 के बारे में जिसका शुभारंभ 13 सितंबर 2019 को बिरला सभागार में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहतोल जी के द्वारा में द्वारा किया है। जिसके माध्यम से आम जन को सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी बड़ी ही आसानी से प्राप्त हो सके। इस Portal की मदद से राज्य के सभी नागरिक बहुत ही आसानी से घर बैठे प्रदेश में चल रही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

आज के इस Article हम आपको राजस्थान जन सूचना Portal 2021 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए हमारे आज के इस Article को अंत तक जरूर पढ़ें।

राजस्थान जन सूचना Portal 2023 क्या है?

राजस्थान जन सूचना Portal राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही बेहतरीन योजनाओं में से एक है। इस Portal के माध्यम से सरकार अपनी सभी योजनाओं और सुचनाओं को आम जन तक बड़ी ही आसानी से पहुंचा सकेगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार Department के द्वारा तैयार किए गए इस Portal की सहायता से लोग किसी भी तरह की जानकारी को बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जबकि पहले जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें सूचना का अधिकार 2005 के अधिनियम की धारा 4 (2 )के अनुसार Letter देना पड़ता था। और फिर तब कहीं जाकर 120 दिनों के अंदर जानकारी को Update किया जाता था। लेकिन अब राज्य के लोगों को इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

इस Portal की सहायता से लोग घर बैठे ही कभी भी कही भी सभी तरह की जानकारी को बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते है। राज्य के लोगों को इस Portal पर सरकार के लगभग 13 Department की 33 योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को उपलब्ध करायी जाएगी। अब राज्य के लोगो को सरकारी योजना का Benefit उठाने के लिए कही भी जाने की जरूरत नही है। इस Portal के सहायता से सरकार के कार्यो में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

राजस्थान जन सूचना Portal 2023 का उद्देश्य

राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई इस राजस्थान जन सूचना Portal का मुख्य उद्देश्य है कि राजस्थान के नागरिको को बिना किसी कठिनाई के सभी प्रकार की जानकारी बिल्कुल सही ढंग से प्राप्त हो सके। इस Portal के माध्यम से सरकार राज्य के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओ और सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं विस्तृत रूप से उपलब्ध कराना इसके साथ ही राजस्थान के सभी नागरिको को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

जन सूचना Portal 2023 के लाभ

राजस्थान सरकार के इस जन सूचना Portal का लाभ राजस्थान के सभी लोग घर बैठे उठा सकते है।
राजस्थान जन सूचना Portal के माध्यम से अब लोग सरकार के किसी भी योजनाओ और और सेवाओं से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले यह जानकारियां RTI के माध्यम से मिलती थी
राजस्थान सरकार इस जन सूचना Portal के अंतर्गत राज्य के सभी योजनाओं को आसान बनाने के साथ ही पार्दर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को कम करना है।

राजस्थान जन सूचना Portal से जुड़े 13 Department के नाम

राजस्व Department
प्रशासनिक सूचना Department
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता Department
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज Department
जन जाति क्षेत्रीय विकास Department
प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा Department
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण Department
श्रम एवं रोजगार Department
खान एवं भूविज्ञान Department
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति Department
ऊर्जा Department
आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार Department
सहकारिता Department

जन सूचना Portal की महत्वपूर्ण जानकारियां

दोस्तों राजस्थान सरकार के इस जन सूचना Portal के अंतर्गत आपको सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। अधिनियम 2005 की धारा 4(2) के अंतर्गत यह जानकारी प्रदान की जाती है। आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से इस जन सूचना Portal या फिर जन सूचना Mobile App के माध्यम से सभी तरह के योजनाओं से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको उस योजना के Option का Selection करना होगा और उस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपके सामने Screen पर होगी।

आपको इस Portal के माध्यम से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए SSO ID की आवश्यकता नहीं होती है। यह जानकारी बिल्कुल निःशुल्क प्रदान कि जाती है। सरकार के द्वारा इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। इस Portal के मदद से आप निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जाती है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन)

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के अंतर्गत आपको राशन कार्ड , उसके दुकान एवं NSC लाभार्थियों की सम्पूर्ण जानकारी के साथ ही साथअपने क्षेत्र में राशन कार्ड धारक की क्षेत्र के अनुसार जानकारी प्रदान की जाती है। और जो भी लंबित अस्वीकृत लाभार्थि है उनकी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाती है।

किसान ऋण माफी योजना की जानकारी

किसान ऋण माफी योजना की जानकारी के अंतर्गत क्षेत्र के किसानों की कर्ज़ की माफी से संबंधित योजना की एवं क़र्ज़ मॉफी Social Audit की जानकारी प्रदान की जाती है।

पालनहार योजना की जानकारी

इसके अंतर्गत पालनहार आवेदन की स्थिति उसके पात्रता , नियमों , एवं क्षेत्र के अनुसार पालनहार योजना तथा उसके लाभार्थियों की जानकारी प्रदान की जाती है।

SBM लाभार्थियों की जानकारी

इसके अंतर्गत SBM की क्षेत्र के अनुसार लाभार्थियों की List देखने की जानकारी प्रदान की जाती है।

E-mitra कियोस्क की जानकारी

E-mitra किओस्क के अंतर्गत दि जाने वाली जानकारी में अपने क्षेत्र के e-mitra किओस्क के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने के साथ ही E-Mitra की List और E – Mitra Application के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

E पंचायत से संबंधित जानकारी

इसके अंतर्गत आप अपने क्षेत्र के पंचायत की Profile , उसके Budget , अपने क्षेत्र मे हो रहे कार्यों और उन कार्यों की प्रगति की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।

सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी की जानकारी

इसके अंतर्गत आपको सामाजिक सुरक्षा Pension Details , उसकी पात्रता , उसके नियम और उसके लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है।

Labor Card Holder की जानकारी

इसके अंतर्गत आप अपने क्षेत्र के Labor Card Holder , उसके Employees की जानकारी और साथ ही अपने Labor Card Holder की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।

नरेगा से संबंधित जानकारी

नरेगा के अंतर्गत क्षेत्र के कार्य की सम्पूर्ण जानकारी उसमे होने वाली Progress की Report एवं Active Job Card Holder की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।

Specially Abled लोगों की जानकारी

इसके अंतर्गत UDID Registration उस Registration का Status , Registration की जो भी प्रक्रिया एवं पात्रता है। इसके साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जाने वाली योजनाएं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है।

Shala Darpan से संबंधित जानकारी

शाला दर्पण (Shala Darpan) अंतर्गत क्षेत्र के अनुसार सभी स्कूलों की Basic Profile और Contact Information , और विद्यार्थियों के Enrollment से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है।

Short Term Former Loan Information

इसके अंतर्गत Short Term Crop योजना से संबंधित जानकारी जिसमें Bank, Branch, Loan, से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है।

माइनिंग एवं DMFT से संबंधित जानकारी

अपने एवं अपने क्षेत्र के माइंन एवं DMFT से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।

राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित जानकारी

इसके अंतर्गत Package Code , Amount , और Transition के तारीख से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है।

राजस्थान जन सूचना Portal पर Apply कैसे करें ?

राजस्थान जन सूचना Portal पर Apply करने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

Step1. : इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना Portal की Official Website पर जाना है।

Step2. : अब आपके सामने एक Home Page खुलेगा।

Step3. : इस Home Page पर आपको Scheme/Services के Section पर Click करना होगा।

Step4. : Click करने के बाद आपको उस Service का Selection करना होगा जिसमें आपको Apply करना है।

Step5. : अब इसके बाद आपके सामने एक Application Form खुलेगा।

Step6. : आपको Application Form में पूछी गई सभी जानकारियों को बहुत ही ध्यान से भरना होगा।

Step7. : इसके बाद आपको इसमें मांगे गए सभी जरूरी Documents को Attached करना होगा।

Step8. : अब आपको Submit के Button पर Click करना होगा।

Step9. : इस तरह से आप राजस्थान जन सूचना Portal पर बड़ी ही आसानी से Apply कर सकते है।

जन सूचना में शिकायत दर्ज कैसे करे?

राजस्थान के जन सूचना Portal में शिकायत दर्ज कराने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

Step1.: इसके लिए सबसे पहले आपको इस Portal के Official Website पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुलेगा।

Step2. : इस Home Page पर आपको शिकायत /समस्या दर्ज करने का एक Option दिखाई देगा। आपको इस Option पर Click करना होगा।

Step3. : इस Option पर Click करने के बाद आपके सामने राजस्थान Contact Portal पर पहुंच जाएंगे। इस Portal पर जाने के बाद आपको शिकायत दर्ज करने का एक Option मिलेगा जिस पर आपको Click करना होगा। जैसे ही आप इस Option पर Click करते है उसके बाद आपके सामने एक Form खुल जायेगा।

Step4. : इस Form मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Mobile Number , शिकायत दर्ज करे और Documents Upload करे आदि को बिल्कुल सही-सही भरनी होगी। सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Submit के Button पर Click करना होगा। Click करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

जन सूचना Portal पर सहायता केंद्र की जानकारी कैसे देखे?

Step1. : जन सूचना Portal पर सहायता केंद्र की जानकारी देखने के लिए आपको सबसे पहले जन सूचना की Official Website पर जाना है।

Step2. : Official Website पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुलेगा।

Step3. : इस Home Page पर आपको नीचे Help Desk का Option दिखाई देगा। आपको इस Help Desk Option पर Click करना होगा।

Step4. : जैसे ही आप इस Option पर Click करते है उसके बाद आपके सामने अगला Page खुलेगा। इस Page पर आपको सहायता केंद्र की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

राजस्थान जन सूचना Portal को Subscribe कैसे करें?

राजस्थान जन सूचना Portal को Subscribe करने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

Step 1. : राजस्थान जन सूचना Portal को Subscribe करने के लिए आपको सबसे पहले इसके Official Website पर जाना है‌।

Step 2. : Official Website पर जाने के बाद आपके सामने एक Home Page खुलेगा।

Step 3. : Home Page पर जाने के बाद आपको Subscribe Now के Button पर Click कर देना है।

Step 4. : इसके बाद आपके सामने एक Form Open होगा। जिसमें पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारीयो को आपको दर्ज कर देना है।

Step 5. : अब आप को Submit के Button पर Click कर देना है।

Step 6. : इस प्रकार आप इस जन सूचना Portal को Subscribe कर सकते है।

राजस्थान जन सूचना App Download कैसे करें?

राजस्थान जन सूचना App Download करने के नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

Step 1. : इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Mobile Phone में Google Play Store खोलना है।

Step 2. : इसके पश्चात आपको Search Box में राजस्थान जन सूचना को दर्ज करना होगा।

Step 3. : इसके बाद आपको Search के Button पर Click करना है।

Step 4. : Click करने के बाद आपके सामने एक List खुलकर आएंगी।

Step 5. : आपको इस List में सबसे पहले वाले Option पर Click करना होगा।

Step 6. : इसके बाद अब आपको Install के 5 पर Click करना होगा।

Step 7. : राजस्थान सरकार का जन सूचना App आपके Mobile Phone में Download हो जाएगा।

राजस्थान जन सूचना Portal Mobile App के फायदे

  • राजस्थान सरकार के इस जनसूचना Mobile App के माध्यम से बहुत से फायदे हैं। इसकी मदद से आप बड़े ही आसानी से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इनमे मनरेगा, राजस्थान के किसानों की कर्ज माफी योजना, राशन से संबंधित एवं इसके साथ ही मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच की योजनाएं आदि मुख्य रूप से शामिल है।
  • इस App की मदद से सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जो भी पात्रता, लाभार्थी सूची, या फिर आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
  • राजस्थान सरकार के जनसूचना Mobile App के मदद से आप क्षेत्र के अनुसार भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस Mobile App का उपयोग बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।
  • राजस्थान के इस जन सूचना App का शुभारंभ 2019 में किया गया था।
  • राजस्थान जन सूचना App को आप Google के Play Store या फिर Apple के Store की माध्यम से बड़ी ही आसानी से Download कर सकते है।
  • इस Mobile App पर सभी जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध है।
  • राजस्थान का प्रत्येक नागरिक राजस्थान सरकार के इस जन सूचना Mobile App का Benefit उठा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *